Poem

तिमिर में स्वर के बाले दीप आज फिर आता है कोई

रामधारी सिंह दिनकर

तिमिर में स्वर के बाले दीप, आज फिर आता है कोई।
’हवा में कब तक ठहरी हुई
रहेगी जलती हुई मशाल?
थकी तेरी मुट्ठी यदि वीर,
सकेगा इसको कौन सँभाल?’
अनल-गिरि पर से मुझे पुकार, राग यह गाता है कोई।
हलाहल का दुर्जय विस्फोट,
भरा अंगारों से तूफान,
दहकता-जलता हुआ खगोल,
कड़कता हुआ दीप्त अभिमान।
निकट ही कहीं प्रलय का स्वप्न, मुझे दिखलाता है कोई।
सुलगती नहीं यज्ञ की आग,
दिशा धूमिल, यजमान अधीर;
पुरोधा-कवि कोई है यहाँ?
देश को दे ज्वाला के तीर।
धुओं में किसी वह्नि का आज निमन्त्रण लाता है कोई।

रामधारी सिंह दिनकर

Author Bio

रामधारी सिंह 'दिनकर' हिन्दी के एक प्रमुख लेखक, कवि व निबन्धकार थे। वे आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में स्थापित हैं। राष्ट्रवाद अथवा राष्ट्रीयता को

More

This post views is 28

Post Topics

Total Posts

403 Published Posts